

जल संसाधन एवं पर्यावरण विषय पर अन्तरराष्ट्रीय वेबिनार कल
अयोध्याजिलेराज्य July 6, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के संयुक्त संयोजन में कल दिनांक 7 जुलाई 2020 को अपरांह 12ः30 बजे से श्कविड.19 के दौरान जल संसाधन एवं पर्यावरण विषय पर अन्तरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन होना है। वेबिनार के सहायक समन्वयक तथा इग्नू के सहायक निदेशक डाॅ0 कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में जल पुरुष के रूप में विख्यात जाने माने पर्यावरणविद् डाॅ0 राजेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया गया है जो अपना व्याख्यान देंगे। इसके अलावा केन्या के प्रो0 राजेन्द्र पाठक एवं राजू केशवराव पवार उत्तर प्रदेश वन्य जीव बोर्ड के सदस्य अनूप सिंह एवं शकुन्तला विश्वविद्यालय लखनऊ की प्रो0 पांचाली सिंह भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। संरक्षक के रूप में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित तथा इग्नु के कुलपति प्रो0 नागेश्वर राव का सानिध्य प्राप्त होगा। समन्वयक की भूमिका में इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डाॅ0 मनोरमा सिंह पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो0 जसवंत सिंह सहायक समन्वयक डाक्टर कीर्ति विक्रम सिंह इंजीनियर परितोष त्रिपाठी होंगे। आयोजन सचिव के रूप में आई0ई0टी के प्रो0 रमापति मिश्रा तथा व्यवसाय प्रबन्धन एवं उद्यमिता विभाग एवं महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह रहेंगे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.