

एक पौधा एक पुत्र के समान होता है: डा. एच. बी. सिंह
अयोध्याजिलेराज्य July 5, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या । पर्यावरण दिवस पर अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने दर्जनों पौधे लगाकर व गोष्ठी करके पर्यावरण दिवस मनाया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक संजय महेन्द्रा ने बताया कि ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग के दिल्ली दरवाजा राज शिशु प्ले-वे स्कूल में ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डा0 एच0बी0 सिंह जामुन, पीपल, अमरूद आदि पौधों को लगाया व गोष्ठी में उन्होंने कहा कि एक पौधा एक पुत्र के समान होता है। हमारी आपकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इनका पालन-पोषण करके पौधे का लम्बी उम्र देने का काम करें।
ट्रस्ट के संयोजक संजय महेन्द्रा ने कहा कि हम सब के लिये वृक्ष प्रदूषण को रोकने का कार्य करता है। इंसान को जिन्दा रखने के लिये जीवन देता है। वृक्ष हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है।
ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व प्राचार्य डाॅ0 सीताराम अग्रवाल ने पर्यावरण दिवस पर ऐसे कार्यक्रम के लिये ट्रस्ट को धन्यवाद दिया। संरक्षक मण्डल सदस्य राम बहल जी ने कहा कि वृक्ष की रक्षा करना हमारा आपका कर्तव्य है। ट्रस्ट के अध्यक्ष निरंकार अग्रवाल ने इस अभियान को और आगे बढ़ाने की बात कही।
गोष्ठी को प्रमुख रूप से सम्बोधित करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश राजपाल, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता गुप्ता, महामंत्री प्रमिला राजपूत, कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग, सचिव रवि कुमार मेहरोत्रा, सचिव डिम्पल सोनी एडवोकेट, सचिव सचिन सरीन, अनीता सिंह, निशी पुरी, मीना श्रीवास्तव, जितेन्द्र पुरी मौजूद रहीं।
ट्रस्ट में ग्रामीण बैंक के पूर्व मैनेजर देवेन्द्र नाथ वर्मा तथा दन्त चिकित्सक डा0 कृतान्त सिंह को ट्रस्ट में शामिल किया गया जिनका स्वागत ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष निरंकार अग्रवाल व संचालन कोषाध्यक्ष संतोष गर्ग ने किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.