

जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में हुआ मेधावियों का सम्मान
अम्बेडकर नगरजिलेराज्य July 5, 2020 Times Todays News 0

अंबेडकर नगर/ जनता जनार्दन इंटर कॉलेज रघु पट्टी अंबेडकर नगर की प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्यों ने पुरस्कृत करके सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हाईस्कूल और इंटर कक्षाओं में विद्यालय में टॉपर रहे छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबं ध समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार तिवारी प्रबंधक त्रिजोग नारायण तिवारी उपाध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे मंत्री रामचंद्र वर्मा सदस्यगण श्री नरसिंह नारायण उपाध्याय महेश कुमार मिश्रा राजेंद्र प्रसाद तिवारी शैलेश पांडे तक आई राम प्रधानाचार्य डॉ मनोकानिका दुबे अध्यापक श्री शाह आलम प्रवेश कुमार चंदन कुमार जितेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे। पुरस्कृत छात्रों में कक्षा 10 के स्वप्निल तिवारी पुत्री संतोष तिवारी शिवानी मिश्रा पुत्री उमेश कुमार मिश्र आनंद कुमार मिश्रा पुत्र परमात्मा मिश्रा वह निशा तिवारी को डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में टॉपर छात्र मोहम्मद आफताब पुत्र मोहम्मद नसीम को भी माल्यार्पण करके डिक्शनरी देकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य चंद्र भूषण पांडे ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान स्वरूप माला पहनाया उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने दी है
No comments so far.
Be first to leave comment below.