

सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट ने पुलिस के जवानों को दी श्रद्धाजंलि
अयोध्याजिलेराज्य July 4, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट द्वारा कानपुर देहात में कुख्यात अपराधी विकास दूबे द्वारा हमले में शहीद पुलिस के अधिकारी महेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी, दो चैकी प्रभारी सहित चार पुलिस के जवानों को सैन्य शहीद स्मृति का चैक पर पुष्प अर्पित किया गया साथ ही कैंडिल जलाकर श्रद्धाजंलि भी दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू योद्धा संगठन के महेश कुमार मिश्रा द्वारा किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह नाहर ने किया।
ज्ञातव्य हो कि दो दिन पूर्व रात्रि में अपराधियों की खोज में गई टीम पर विकास दूबे व उनके साथियों द्वारा हमला कर दिया गया। अंधेरा होने के बाद भी पुलिस ने वीरता के साथ मुकाबला किया जिसमें पुलिस के सी0ओ0 महेन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी, चैकी प्रभारियों सहित चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये, जिसमें पुलिस व जनता के लोग भी घायल हो गये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सू0 इतकाद हुसैन, सू0 जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, कैप्टन आर0के0 त्रिपाठी, कवीन्द्र साहनी, महिला मोर्चा की काजल पाठक, उत्कर्ष गुप्ता, अजय कनौजिया, शोभित कपूर, प्रमोद गौड़, शिवम् गौड़, गौरव गौड़, प्रत्युष सनातन, हरिओम पाण्डेय, शान बाबा, अंकित पाण्डेय, आशुतोष सोनी, आशीष कौशल, महेन्द्र सिंह, महेश कुमार मिश्रा व सचिन सरीन आदि लोग मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.