


अयोध्या/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर डीजल पेट्रोल के मूल्यों में भारी वृद्धि के विरोध में अयोध्या जनपद के प्रत्येक ब्लॉकों में जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजन “डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि वापस लो” “जन विरोधी,किसान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी”आदि नारे लगाते रहे। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया ज्ञापन में लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के मूल्य वृद्धि से बढ़ती महंगाई से आम जनता की परेशानी की तरफ महामहिम का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार अपने 6 वर्ष के कार्यकाल में 11 बार उत्पाद शुल्क डीजल पर 820% व पेट्रोल पर 258% की वृद्धि कर आम जनता पर बोझ डाला है जिससे त्राहि-त्राहि मची है इसी क्रम में आज मसौधा ब्लाक में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मौर्य,अब्दुल हकीम,अमरजीत रावत सोहावल ब्लॉक में लाल मोहम्मद,दिनेश चौधरी,इंद्रमोहन यादव,मोहम्मद अरमान,बीकापुर में पीसीसी सदस्य जहीर हसन,सचिव दीप नारायन शुक्ला,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह,मवई में पीसीसी सदस्य मुनीर अहमद खान,ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद शुक्ला,मुज्तबा खान,हाजी अकील खान,मानसिंह, राम कृष्ण शुक्ला,पूरा ब्लॉक में किसान कांग्रेस के मंडल के प्रभारी अनिल तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष रामचरित्र मोरिया,महासचिव अनिल सिंह,राम सिंह,रामनरेश मौर्या,अजीत वर्मा अमानीगंज ब्लाक में ब्लॉक अध्यक्ष,मास्टर जे.बी.सिंह,तेजबली पाण्डेय,भगवान बहादुर शुक्ला,युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी,विजय पाण्डेय,मिल्कीपुर में ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात यादव,पीसीसी सदस्य शिवपूजन पाण्डेय,नीरज यादव,हेमंत यादव,ओम प्रकाश यादव दिनेश शुक्ला,मया में ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ सिंह,आकाश गुप्ता,हृदय नारायण मिश्रा,रुदौली में नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी,मसरूर खान,कृष्णा कौशल,सिराज मुस्तफा,मोहम्मद सद्दाम,हाफिज रईस,हैरिंग्टनगंज में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव,बलराम यादव,ओमप्रकाश सिंह,तारुन में ब्लॉक अध्यक्ष उमाकांत गुप्ता,जयराम पंकज,अशोक सिंह,सुरेश कनौजिया आदि ने ज्ञापन सौंपा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.