


अयोध्या-मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने बताया कि मंडल में एक करोड़ 70 लाख 88 हजार 370 पौधों को वन महोत्सव के दौरान रोपा जाना है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को हर जनपद में बड़ी संख्या में पौधों को एक पर्व के रूप में मनाते हुए रोपा जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाली मानव के सहित हर जीव को अच्छी लगती है। हरियाली मन मस्तिक को शांति प्रदान करती है। वर्षा ऋतु में जहां जीव जंतु हरियाली का आनंद उठाते हैं, वही मानव भी बाग, बगीचे, उद्यान में टहल कर आनंद की अनुभूति करते हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हरियाली उतनी ही आवश्यक है जितनी सूर्य की रोशनी और वह रात की शीतलता। उन्होंने बताया कि मंडल के हर जिले में वृक्षारोपण की व्यापक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। गड्ढे खोद लिए गए हैं। पौधों को पहुंचाने हेतु गाड़ियां निर्धारित हैं हर अधिकारी को जिम्मेदारी दे दी गई है कि उसे क्या करना है। उन्होंने आगे बताया कि जनपद अयोध्या में 34 लाख 13 हजार 440, अंबेडकरनगर में 28 लाख 34 हजार 510, सुल्तानपुर में 32 लाख 33 हजार 750, बाराबंकी में 46 लाख 02 हजार 670 तथा अमेठी में 37 लाख 4 हजार पोधो को रोपित किया जाना है। बताया गया कि मण्डल के जनपदो के नर्सरी में 3 करोड़ 20 लाख 37 हजार 395 पौधे उपलब्ध है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.