

करंट से युवक की मौत
जिलेबस्तीराज्य July 2, 2020 Times Todays News 0

एस एन दुबे
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेठा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। सेठा गांव निवासी अयोध्या प्रसाद उपाध्याय के पुत्र संतोष (32) दिल्ली में नौकरी करते थे। इन दिनों लॉक डाउन में घर पर आया थे। बृहस्पतिवार सुबह किसी कार्य से बिजली बोर्ड में तार लगाने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकले ही थे कि सन्तोष ने दम तोड़ दिया। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.