

संगठन से बड़ा कोई नहीं हो सकता :भानू प्रताप सिंह
जिलेराज्यसंतकबीर नगर July 2, 2020 Times Todays News 0

सत्य प्रकाश वर्मा
संत कबीर नगर। किसी भी संगठन से अलग अथवा बड़ा कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता है।संगठन से व्यक्ति की पहचान होती है न कि व्यक्ति की पहचान से संगठन को जाना जाता है ।उक्त बातें गुरुवार को कबीर चौरा परिसर में स्थित सत्संग भवन में संगठन के विस्तार के दौरान भारतीय किसान युनियन भानू गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने पत्रकारों से कही। उन्होनें कहा कि अनुशासन में रह कर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना होगा अन्यथा उन्हें संगठन में रहने का कोई अधिकार नहीं है।संगठन में पदाधिकारी बन कर विपरीत कार्य करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।ऐसे लोग किसी के हितैसी नहीं हो सकते हैं।उन्होनें कहा कि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों में बस्ती मण्डल अध्यक्ष,खलीलाबाद तहसील अध्यक्ष तथा कुछ अन्य से त्यागपत्र देने कहा है।यदि उन लोगों ने स्तीफा नहीं दिया तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संगठन से निस्कासित कर दिया जायेगा।बैठक के दौरान रणजीत सिंह,जुग्गी लाल,देवेन्द्र प्रताप सिंह,राघवेंद्र सिंह,संजय श्रीवास्तव,राम हजूर शर्मा, बुलाई प्रसाद,अजीत चौहान, रामप्रीत चौहान,गोरख यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता यादव जयपाल, राजाराम यादव,विश्वनाथ प्रजापति,सत्य प्रकाश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।बैठक का संचालन रणजीत सिंह ने किया।
संगठन में रणजीत सिंह राष्ट्रीय महासचिव,ओम प्रकाश गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री, राम बृक्षपटेल बस्ती मंडल अध्यक्ष,सलाउद्दीन प्रदेश प्रचार मंत्री तथा आत्मा तिवारी को संत कबीर नगर का नये जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी बनाया गया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.