

विधायक ने तराई क्षेत्र के दौरा किया
अयोध्याजिले June 16, 2021 Times Todays News 0

आसिफ शेख
रुदौली-अयोध्या। बाढ़ प्रभावित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की बदहाली व जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक व सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के सभापति राम चन्द्र यादव ने तराई क्षेत्र के दौरा किया। विधायक श्री यादव ने सर्वप्रथम शुजागंज से खैरी सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया।ऐथर गांव में हाल ही में बनी सड़क पर उखड़ी गिट्टियों व जलभराव को लेकर नाराज विधायक ने अधिषासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए है।हरौरा गुजरान में जलभराव को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।बालू घाट बरई तक जाने वाले तीन प्रमुख सम्पर्क मार्गो शुजागंज कैथी सम्पर्क मार्ग,बिचाला सराय नासिर होते हुए रौनाही तटबंध सम्पर्क मार्ग,अख्तियारपुर मरौचा सम्पर्क मार्ग ओवरलोडिंग के चलते पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके है।बाढ़ पीड़ितों की शिकायत पर मौके का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक ने अधिषासी अभियंता देवेंद्रमणी त्रिपाठी से तीनो सम्पर्क मार्गो के पुनः निर्माण के सम्बंध में चर्चा की। शुजागंज बाजार में सड़क के दोनों तरफ बने नाले की सफाई को लेकर खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी को निर्देशित किया गया है। इस सम्बंध में विधायक राम चन्द्र यादव ने बाताया कि बाढ़ क्षेत्रो को जोड़ने वाले तीन प्रमुख मार्गों की मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू कराए जाने के निर्देश दिए गए है।जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.