

राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने हरी झण्डी दिखाकर सारथी वाहनों को किया रवाना
जिलेबहराइचराज्य July 2, 2020 Times Todays News 0

आशीष गुप्ता
बहराइच। जिला स्वास्थ्य समिति बहराइच के तत्वावधान में जनपद बहराइच में 01 से 31 जुलाई 2020 तक आयोजित होने वाले ‘‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान‘‘ के द्वितीय चरण के शुभारम्भ अवसर पर अभियान के प्रति आमजन में जन-जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से राज्य मंत्री, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उत्तर प्रदेश श्री अतुल गर्ग ने सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, सदर विधायक पूर्व मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश सिंह, महाराजा सुहेल देव स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाॅ. अनिल के. साहनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह व अन्य अधिकारियों एवं संभ्रान्तजनों की मौजूदगी में महिला चिकित्सालय परिसर से ‘‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली’’ में सम्मिलित सारथी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।l
No comments so far.
Be first to leave comment below.