

विधि विभागाध्यक्ष बने डॉ. अशोक
अयोध्याजिलेराज्य June 11, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या, 11 जून। डॉ. अशोक कुमार राय विधि विभाग, साकेत महाविद्यालय, अयोध्या के नए विभागाध्यक्ष नियुक्त किए गए। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन शुक्ला के सेवानिवृत्त के कारण प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिंह ने डॉ. राय को प्रतिष्ठित विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. राय वर्तमान में अवध विश्वविद्यालय के विधि संकाय अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं। डॉ. राय को लेखन कार्य के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से शासन के द्वारा पुरस्कृत किया गया हैै। डॉ. राय ने कहा कि विधि विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करूंगा। इसमें विधि परिसर में पठन-पाठन का माहौल ड्रेस कोड का लागू किया जाना लीगल एड क्लीनिक के द्वारा नियमित रूप से जागरूकता अभियान एवं विधिक परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि विभाग का अतीत गौरवशाली रहा है। यहां के विद्यार्थी विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के रूप में एवं जनपद न्यायालयों में न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया है एवं आगे भी करते रहेंगे। डॉ. राय के इस नियुक्ति पर महाविद्यालय के शिक्षक गण एवं कर्मचारी गण और अवध विश्वविद्यालय के शिक्षक गण एवं कर्मचारी गणों ने खुशी का इजहार किया एवं बधाई दी हैं।
No comments so far.
Be first to leave comment below.