

केन्द्रीय प्रवेश समिति का गठन
अयोध्याजिले June 7, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। का0सु0 साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष (बी0ए0, बी0एस-सी0, बी0काम0 एवं बी0सी0ए0) शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नई शिक्षा 2020 के अन्तर्गत प्रवेश हेतु प्राचार्य डाॅ0 अभय कुमार सिंह ने केन्द्रीय प्रवेश समिति का गठन कर दिया है। डाॅ0 विनोद कुमार सिंह को प्रवेश संयोजक, डाॅ0 ओ0पी0 यादव एवं डाॅ0 आशुतोष सिंह को प्रवेश उप संयोजक नामित किया गया है। प्रवेश समिति के अन्य सदस्य ओंकार नाथ शुक्ल, बर्सर एवं भूपेश्वर गुप्ता, सहायक लेखाकार हैं। प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु प्रवेश समिति की प्रथम बैठक दिनांक 08 जून, 2021 को अपराह्न 12ः30 बजे प्रबन्ध समिति की प्रवेश उप समिति के साथ प्राचार्य कक्ष में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष दीपकृष्ण वर्मा करेगें।
उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति 2020 में स्नातक स्तर पर प्रवेश एवं पाठ्यक्रम में आमूल-चूल परिवर्तन कर दिया गया है। स्नातक स्तर के प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में 03 प्रमुख विषय, एक माइनर विषय, एक सह पाठ्यक्रम और एक व्यवसायिक पाठ्यक्रम होगा। नई शिक्षा नीति में स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी गयी है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.