

सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग कारगर उपाय: लल्लू सिंह
अयोध्याजिले May 25, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के सौजन्य से लोकसभा के सभी विधानसभा में बूथ तथा सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं को मास्क व सेनिटाईजर का वितरण लगभग पूरा हो गया है। केवल बीकापुर विधान सभा के कुछ मण्डलों में इसका वितरण अभी चल रहा है। इसके बाद प्रमुख कार्यकर्ताओं को इसका वितरण किया जायेगा। इसके लिए एक किट का निर्माण किया गया है। जिसमें पांच एन 95 मास्क तथा दो सेनिटाईजर है।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए हमें केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा लागू किये गये प्रोटोकाल का शतप्रतिशत पालन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग इसके बचाव का सबसे कारगर उपाय है। इसके साथ में अपने हाथों को हमें समय समय पर सेनिटाईज्ड भी करते रहना चाहिए। यह काफी विषम परिस्थिति है। सरकार कोविड-19 पर काबू पाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। कोविड-19 की दूसरी लहर में अब सरकार के प्रयासों की बदलौत संक्रमित होने की रफ्तार में काफी कमी आयी है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले चार हजार किट बांटने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे दो हजार और बढ़ाया जा रहा है। लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं को इसका वितरण किया जायेगा। लोकसभा कैम्प कार्यालय में किट तैयार करने का कार्य चल रहा है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.