


अश्वनी मिश्रा
अयोध्या

भगवान शंकर के मंदिर के सामने रुद्राक्ष व चंदन का पौध रोपित कर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अनीता कनौजिया पत्नी श्रवण कनौजिया ने लिया भोले नाथ का आशीर्वाद लिया। पर्यावरण प्रेमी श्रवण कनौजिया की पत्नी अनीता कनौजिया को ग्राम सभा परसपुर सथरा की सम्मानित जनता ने प्रधान बना कर सौंपी गांव की जिम्मेदारी ।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पूरे प्रदेश मे जनपद अयोध्या को एक अलग पहचान दिलाने वाले श्रवण कनौजिया का जीवन समाजसेवा व प्राकृति के प्रति समर्पित है ही,इसी सेवा भाव को देखते हुए ग्राम सभा परस पुर सथरा की जनता ने श्रवण कनौजिया की पत्नी अनीता कनौजिया को ग्राम प्रधान चुना है। पति के नक्शे कदम पर चलते हुए अनीता कनौजिया ने भी पौधरोपण कर के ग्राम सभा की सेवा करने की शुरुआत की, पौध रोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनीता कनौजिया,श्रवण कनौजिया, सत्यवती मिश्रा,शिव देवी,किशोरी तिवारी,रमकला तिवारी, डा0 विनोद तिवारी, पूर्व बीडीसी सुरेन्द्र मिश्रा, राम अक्षयवर तिवारी, नरेन्द्र साहू, जगदीश तिवारी,देव नाथ तिवारी, मोहित मिश्रा,दिप्पू मिश्रा, सुलताना यादव, भारत पांडे, अमित मिश्रा, राहुल मिश्रा, शिवम् तिवारी, अभिषेक तिवारी,ओंकर नाथ तिवारी,पंकज तिवारी,विजय यादव, सहित ग्राम सभा के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे, ग्राम प्रधान ने ग्रामसभा परसपुर सथरा को पूरे प्रदेश में एक मॉडल के रुप में विकसित करने का संकल्प लिया है, साथ ही अपनी ग्राम सभा में एक आकांक्षा उपवन बनाने का संकल्प लिया है, जहां पर कोई भी अपने बच्चों के जन्म पर पौध रोपित कर सकें।
No comments so far.
Be first to leave comment below.