

विरासत को बखूबी संभाल रहे हैं बसपा नेता सुरेंद्र सिंह
अम्बेडकर नगरजिले May 7, 2021 Times Todays News 0

प्रफुल्ल श्रीवास्तव
अंबेडकर नगर। टांडा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा मीठापुर में बसपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह अपने भाई स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह की राजनीतिक विरासत बखूबी संभाल रहे हैं।गांव की सरकार कैसे चलेगी यह बखूबी वह जानते हैं।मजे हुए राजनीतिक खिलाड़ियों की तरह अपने प्रत्याशी को समर्थन देते हैं।गौरतलब है कि लंबे समय से गांव की प्रधानी स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह की परिवार में रहा करती है। गांव के मतदाता बखूबी इस परिवार पर आंख मूंदकर विश्वास करते हैं। जिसका नतीजा है कि सुरक्षित होने के बावजूद भी वह जिस को समर्थन देते हैं, वह चुनाव जीत जाता है।गांव की सरकार सुरक्षित हो यह सामान्य वह चुनाव जीतता चला रहा है। वरिष्ठ बसपा नेता सुरेंद्र सिंह का राजनीतिक अनुभव काफी अच्छा है। इनके भाई स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बसपा की सीट पर जीत चुके हैं। वह कई बार गांव के प्रधान भी रहे। 2010 के पंचायत चुनाव में सुरक्षित सीट होने के बाद उन्होंने अपना समर्थन एक दलित को दिया जो चुनाव जीत गया। समर्थन उसी को देते हैं ,जो गांव का विकास करें। सुरक्षित सीट पर भी अगर कोई प्रधान होता है तो गांव के मतदाता उन्हे प्रधान मान कर चलते हैं। 2015 के पंचायत चुनाव में स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह की पत्नी उषा सिंह चुनाव मैदान में थी। गांव के मतदाताओं ने उषा सिंह को अपना समर्थन देकर प्रधान बनाया। इस बार सुरक्षित सीट होने के कारण वरिष्ठ बसपा नेता सुरेंद्र सिंह ने संगीता पत्नी सुजीत कुमार को अपना समर्थन दिया। विरोधियों ने काफी भरसक प्रयास किया चुनाव हराने का का लेकिन वह विफल रहे। ज्ञात हो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय शैलेंद्र सिंह की हत्या के बाद उनकी राजनीतिक विरासत बखूबी वरिष्ठ बसपा नेता सुरेंद्र सिंह संभाल रहे हैं। राजनीतिक विरासत इस तरीके से वह संभालते हैं कि जैसे मानो गांव व क्षेत्र उनका परिवार हो। यही कारण है कि राजनीत वाह अव्वल साबित हो रहे हैं।
No comments so far.
Be first to leave comment below.