


परशुराम वर्मा
रुधौली बस्ती। मुकामी थाना क्षेत्र के बिजहरडूहा गांव में गत दिनों चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी जिसमे कई लोंगों को चोट आई थी। कुछ को जिला अस्पताल रेफर भी किया गया था। जिनका इलाज जारी है। दोनों पक्षो की ओर से एक दुसरे पर आरोप लगाया गया था। जिसके मद्देनजर रुधौली पुलिस द्वारा बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र मई फोर्स दोनों पक्षों के 9 आरोपियो गोविंद शरण सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह , राघवेंद्र सिंह पुत्र राम मूरत सिंह , सुरवीर सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, भानु सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, भीमसेन सिंह वा उग्रसेन सिंह पुत्रगण बागेश्वर सिंह, विनोद सिंह पुत्र रामसहाय सिंह व शेर बहादुर सिंह पुत्र उदय प्रताप नारायण सिंह को गिरफ्तार का न्यायालय भेजा गया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.