भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से किया पदाधिकारियों को संबोधित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से किया पदाधिकारियों को संबोधित
दुर्गा दत्त पांडेय अम्बेडकरनगर ÷ भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को विधान सभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। भाजपा... भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से किया पदाधिकारियों को संबोधित

दुर्गा दत्त पांडेय

अम्बेडकरनगर ÷ भारतीय जनता पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को विधान सभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। भाजपा नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाने के पूर्व काफी विचार विमर्श कर समर्थन दिया है। उसने कई स्तर पर अपने वरिष्ठ नेताओं के सलाह पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया।अब जबत्रिस्तरीय पंचायत का चुनावी बिगुल बज चुका है तो भाजपा ने कोरोना महामारी के कारण चुनावी कुरुक्षेत्र में केवल संपर्क अभियान चला कर चुनाव प्रचार को धार देने वाले दिशा निर्देश जारी किया है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जूम ऐप द्वारा वर्चुअल रूप से प्रदेश मंत्री राम चंद्र कन्नौजिया, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र क्षेत्रीय आईटी संयोजक प्रियांक आर्य और जिला प्रभारी दद्दन मिश्र की उपस्थिति में अवध क्षेत्र के दो जनपद अम्बेडकर नगर और बाराबंकी के जिला अध्यक्ष,वार्ड प्रभारी,वार्ड संयोजक और जिला आईटी संयोजको के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को अन्तिम रूप दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से चुनावी कार्य में लगे हुए पदाधिकारियों और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में तत्काल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सधी रणनीति और पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार चुनाव प्रचार में कोरोना महामारी से बचाव के सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए जुट जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए जनहित के योजना और उससे लाभ पाई जनता भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगी।भाजपा कार्यकर्ताओं को छोटे छोटे समूह में बंट कर प्रचार को गति प्रदान करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजय दिलाने का कार्य करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के बागी और विरोधात्मक कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पार्टी में कोई स्थान नहीं है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जातिवाद को खत्म करते हुए विकास वाद के अपने विचार और नीति के कारण पूरे प्रदेश के जिला पंचायतों में अपनी सरकार बनायेगी।

जूम ऐप द्वारा वर्चुअल रूप से हुई बैठक में प्रमुख रूप से अम्बेडकर नगर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,बाराबंकी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,पंचायत चुनाव संयोजक अमरेंद्र कांत सिंह,रमेश चन्द्र गुप्त,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,वार्ड प्रभारी दीपक तिवारी,अमरनाथ सिंह,श्याम नाथ शुक्ल,अमरजीत मौर्य,सरिता वर्मा,रमापति उपाध्याय,चंद्र मणि द्विवेदी,संजीव मिश्र,हिमांशु गुप्त,लव मिश्र,मीसम रजा,काजी नजमुल हुदा,कपिल देव तिवारी आदि शामिल रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *