

के.जी.एम.यू.के प्रोफेसर डॉक्टर ए.के. त्रिपाठी जे.एन.यू., दिल्ली के सहायक संकाय नियुक्त
अम्बेडकर नगरजिले April 17, 2021 Times Todays 0


दुर्गा दत्त पांडेय
अम्बेडकर नगर – आलापुर तहसील के ग्राम पटना मुबारकपुर के निवासी एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के क्लीनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. ए.के. त्रिपाठी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के स्पेशल सेंटर फॉर सिस्टम मेडिसिन विभाग में एडजेंक्ट प्रोफेसर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति केजीएमयू, लखनऊ के अतिरिक्त है।यह सेंटर उच्च स्तरीय शोध एवं प्रशिक्षण का केंद्र होगा जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा चिकित्सा वैज्ञानिकों को समन्वित रूप से कार्य करने का एक अच्छा मंच मिल सकेगा।यहां पर जिनोमिक्स डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रग डिस्कवरी आदि से संबंधित शोध के लिए सभी उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।इससे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में हो रही बेसिक रिसर्च की जानकारी मिल सकेगी, यह जानकारी प्रोफेसर ए.के.त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि जे.एन.यू. की एकेडमी ब्रांच में चिकित्सा के क्षेत्र में होने वाले विभिन्न शोध के माध्यम से उपचार को जनहित में और उपयोगी बनाने पर रूपरेखा तैयार की जाती है। देश विदेश के उच्च संस्थानों में तैनात विशेषज्ञों को फैकल्टी के रूप में नियुक्त किया जाता है।प्रोफेसर त्रिपाठी के नई नियुक्ति पर विश्व ब्राम्हण चेतना समिति के लोगों में अपार प्रसन्नता है। समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता डॉ आर. एन. मिश्र ने कहा है कि इस नियुक्ति से ना केवल ब्राह्मण समाज गौरवान्वित हुआ है बल्कि क्षेत्र एवं समूचे जनपद तथा प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है।डॉक्टर ए.के.त्रिपाठी अपने छात्र जीवन से ही मेधावी रहे हैं। चिकित्सा जगत में इनके शोध विश्व स्तर पर पुरस्कृत हो चुके हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में इन्होंने शोध के माध्यम से विश्व पटल पर जो ख्याति अर्जित की है उससे समूचे देश का मान बढ़ा है। डॉक्टर त्रिपाठी की इस नई नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में समिति के संरक्षक श्री बी.एन. पांडे, राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार तिवारी, श्रीमती रघुराजी देवी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक पंडित हरी निवास मिश्र, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर ओ.पी. त्रिपाठी, डॉ पंकज मिश्र, वरिष्ठ सपा नेता पंडित योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित रूद्र प्रसाद उपाध्याय, दिवाकर त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट, विनोद कुमार त्रिपाठी, दिवाकर पाण्डेय एडवोकेट, देवेश त्रिपाठी, डॉ.करुणेश त्रिपाठी, सूर्य भूषण त्रिपाठी, प्रो. सुरेंद्र मोहन उपाध्याय, तपन कुमार मिश्र आसाराम पांडे, दीनानाथ दुबे महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रेमलता द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष नीलिमा मिश्रा, डॉ राजमणि मिश्र एवं लखनऊ मंडल के जेल पर्यवेक्षक डॉ अरविंद त्रिपाठी आदि मुख्य रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.