बालिकाओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर बालिकाओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गये मिशन शक्ति अभियान के तहत  नारी सशक्तिकरण के लिए आत्मरक्षा की विधियाँ एवं उपाय विषय पर वेबिनार आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जनरल सेके्रटरी यू0 पी0 कराटे एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के जसपाल सिंह ने नारी सशक्तिकरण के लिए छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी विशेष परिस्थिति में आत्मरक्षा करना हम सभी का अपना अधिकार है। इसलिए महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत होने की आवश्यकता है। उन्होंने सुरक्षात्मक विन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं को सामने आने वाले खतरों की पहचान करना बहुत जरूरी है। इसकी जानकारी होने से आप निर्भिक होकर कार्य कर सकती है। विषम परिस्थितियों में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपात नम्बर है। इसे अपने पास रखना चााहिए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।     कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सेल की समन्वयक प्रो0 तूहिना वर्मा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में श्रंखलाबद्ध वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से काफी हद तक महिलाओं को जागरूक किया जा चुका है। कार्यक्रम में प्रो0 वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सेल की सदस्य डॉ0 सरिता द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव उमानाथ, सहसमन्वयक डाॅ सिंधु सिंह, इं0 मनीषा यादव, डाॅ प्रतिभा त्रिपाठी, डाॅ सरिता द्विवेदी, डाॅ महिमा चैरसिया, बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे। बालिकाओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गये मिशन शक्ति अभियान के तहत  नारी सशक्तिकरण के लिए आत्मरक्षा की विधियाँ एवं उपाय विषय पर वेबिनार आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जनरल सेके्रटरी यू0 पी0 कराटे एसोशिएशन उत्तर प्रदेश के जसपाल सिंह ने नारी सशक्तिकरण के लिए छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी विशेष परिस्थिति में आत्मरक्षा करना हम सभी का अपना अधिकार है। इसलिए महिलाओं को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत होने की आवश्यकता है। उन्होंने सुरक्षात्मक विन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं को सामने आने वाले खतरों की पहचान करना बहुत जरूरी है। इसकी जानकारी होने से आप निर्भिक होकर कार्य कर सकती है। विषम परिस्थितियों में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपात नम्बर है। इसे अपने पास रखना चााहिए। इसके साथ ही उन्होंने अन्य बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सेल की समन्वयक प्रो0 तूहिना वर्मा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में श्रंखलाबद्ध वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से काफी हद तक महिलाओं को जागरूक किया जा चुका है। कार्यक्रम में प्रो0 वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन सेल की सदस्य डॉ0 सरिता द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव उमानाथ, सहसमन्वयक डाॅ सिंधु सिंह, इं0 मनीषा यादव, डाॅ प्रतिभा त्रिपाठी, डाॅ सरिता द्विवेदी, डाॅ महिमा चैरसिया, बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *