

संजय महेन्द्रा राष्ट्रीय राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन मंच के राष्ट्रीय महामंत्री बने
अयोध्याजिलेराज्य July 1, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या, 01 जुलाई। राष्ट्रीय राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के0के0 सेठ ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय महेन्द्रा को राष्ट्रीय राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन मंच का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है।देश में राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन के विचारों को देश के कोने-कोने में पहुँचाने के लिये मंच का गठन 01 फरवरी को गुजरात के सोमनाथ मन्दिर ट्रस्ट के पास महेश्वरी सदन में आयोजित बैठक में मंच की घोषणा हुई थी।श्री महेन्द्रा राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन के विचारों को कई वर्षों से प्रदेश के जिलों में कार्यक्रम आयोजित करके कर रहे हैं। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर उनके विचारों को देश में पहुँचाने का कार्य भलीभाँति होगा। मनोनयन पर खत्री सभा, महिला खत्री सभा ने बधाई दिया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.