

अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: पद्मसेन चौधरी
अयोध्याजिलेराज्य April 13, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी के नेताओं पर कारवाई लगातार जारी है। मया चतुर्थ से पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अखिलेश प्रताप सिंह तरुण को पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने भाजपा से निष्कासित कर दिया है।
उन्होने बताया कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा काफी गम्भीर है। पार्टी के घोषित प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने पूरी सामर्थ्य के साथ लगा हुआ है। हम जिले में एक बड़ी विजय की ओर आगे बढ़ रहे है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.