

पूर्व विधायक आचार्य रामदेव के संयोजन में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
अयोध्याजिले April 7, 2021 Times Todays 0

राजेश मिश्रा
रुदौली(अयोध्या)भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार की शाम 6 बजे चंद्रदेव विद्या मंदिर शेखाना रूदौली में भारतीय जनता पार्टी के रुदौली से पूर्व विधायक आचार्य रामदेव द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार रहे व अध्यक्षता कर रहे धर्मेंद्र सिंह “टिल्लू” ने संयुक्त रूप से दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन एडवोकेट विश्वनाथ तिवारी ने किया ।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद विनय कटियार ने सर्वप्रथम पूर्व विधायक आचार्य रामदेव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ततपश्चात उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना बड़ी गंभीर परिस्थितियों में हुई थी।पार्टी मजबूत कैसे होगी इस बारे मे शीर्ष नेतृत्व चिंतित था लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी व मुरली मनोहर जोशी के अथक प्रयासों व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बाद भाजपा एक मजबूत पार्टी के रूप में देश में अपना स्थान कायम कर पाने में सफ़ल हो सकी।उन्होंने कहा कि अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।जब पार्टी मजबूत होगी तभी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिलेगा।कश्मीर समस्या का समाधान होना चाहिये यह सभी चाहते थे और इसको लेकर धारा 370 हटाओ यह नारा तो था लेकिन इसका क्रियान्वयन कैसे हो यह बड़ी समस्या थी।नरेंद्र भाई मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से हमेशा हमेशा के लिए ख़त्म कर दिया जो सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।पूर्व विधायक आचार्य रामदेव ने कहा कि यूं ही नहीं बड़ी पार्टी बन गई भाजपा।इसके लिए पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपना सर्वोच्च बलिदान देना पड़ा है।कभी “अकेला चलो रे “का नारा देनें वाली अटल,आडवाणी व जोशी की जोड़ी की तपस्या का फल है।जो आज़ भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है।पूर्व नगर अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी ने कहा कि भाजपा एक राष्टवादी पार्टी है इसके लिए सत्ता साधन तो है परन्तु साध्य नहीं।बताते चलें कि 6 अप्रैल को पूर्व विधायक आचार्य रामदेव का जन्मदिन होता है जिसे वें लगातार कई वर्षों से भाजपा के स्थापना दिवस के रूप में मनाते चलें आ रहे हैं।इसी कड़ी में मंगलवार को पुनः उनके द्वारा यह आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव,त्रयम्बक तिवारी महामंत्री अवध क्षेत्र,इंजीनियर रवि तिवारी संयोजक एकात्म प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश,जिला महामंत्री अशोक कसौधन,अमौनी मठ के महंत,बार एसोसिएशन रुदौली के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी,शिवराम यज्ञसैनी,डॉ0 ए. बी. सिंह,बृजेश वैश्य,राजेश वैश्य,श्रीकांत तिवारी,वेदरत्न मोहन,सतीन्द्र शास्त्री,विश्वनाथ तिवारी,जगजीत मिश्रा,राज किशोर सिंह,दुर्गेश श्रीवास्तव,अभय वैश्य,अजय कृष्ण,उमाशंकर कसौधन,विष्णु प्रताप सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.