

समूह के माध्यम से की जा रही श्री विधि से धान की खेती
जिलेबहराइचराज्य July 1, 2020 Times Todays News 0

आशीष गुप्ता
मिहींपुरवा(बहराइच)- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा संचालित महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं को श्री विधि से धान की खेती करने की ट्रेनिंग परियोजना के अंतर्गत कई बार दी जा चुकी है जिससे वह काफी कुछ सीख कर कम लागत में खेती करना शुरू कर दी है और लाभ ले रही है। जिला मिशन प्रबंधक राहुल ने बताया कि एमकेएसपी के अंतर्गत मिहींपुरवा मे श्री विधि से धान की रोपाई शुरू की गई है जिसमें मिशन का उद्देश्य समूह की महिलाओं वह समस्त गांव वासियों को इस विधि की जानकारी देना एवं कम लागत में धान की अधिक पैदावार करवाना है। खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि 104 क्रषि सखी व पशु सखी विकास खंड में कार्य कर रही है जो खरीफ सीजन शुरू होते ही धान की रोपाई शुरू कर दी है जो की मिशन के उद्देश्यो को सार्थक बना रही है।
यंग प्रोफेशनल आशुतोष सिंह ने बताया कि इस विधि से धान की रोपाई करने से धान की फसल अधिक उपज देती है और फसल तेज हवाओं के चलने से भी नही गिरती है जिससे फसल का नुकसान नही होता है।यह कार्य 54 गांवो में किया जा रहा है ।
एल एच पी आर पी शिव बचन कुमार ने बताया कि मेरी समूह की महिलाओं से अपील है की वह श्री विधि से लगे धान में जैविक कीट नाशक व जैविक खाद का उपयोग करे।
अंजली ने बताया कि यह विधि धान की खातिन बहुत बढ़िया है इहम्मा धान व्यास अच्छा लियत है।माया कहती है कि पिछली बार हम लगाये थे हमारे जैसा धान को हिक नही था |
क्रषि सखी माधुरी, मीना, नीरा, हिरन परी, उर्मिला, नेहा, अमीना, अनुराधा, अनीता, रीता, उषा, पिंकी, पूनम के द्वारा अभी तक 63 बीघे में श्री विधि से धान की रोपाई कराई जा चुकी है जो सराहनीय है |
No comments so far.
Be first to leave comment below.