

दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अयोध्याजिलेराज्य April 1, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र की तहसील मिल्कीपुर के ग्राम चमेला निवासी सियाराम यादव ने दबंगों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक अफसरों को भेजे गए एक पत्र के माध्यम से पीड़ित सियाराम यादव ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों उनके खेत में लगे बाड़े को तोड़कर और खेत में उगी फसल टमाटर आदि की फसल को नष्ट करते हुए दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने का प्रयास किया। श्री यादव ने बताया कि उनके शोर मचाने पर गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर उनकी जान बची। सियाराम यादव का आरोप है कि दबंग आए दिन उनके साथ अभद्रता करने का प्रयास करते रहते हैं, इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई लेकिन पुलिस ने सुलह कराते हुए दोनों पक्षों को शांत रहने की हिदायत दी है। सियाराम ने बताया कि दबंग आज भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस मामले में दखल देने और कार्यवाही की मांग की है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.