

मुख्यमंत्री को दिया शिकायती पत्र
अम्बेडकर नगरजिलेराज्य March 31, 2021 Times Todays News 0


प्रफुल्ल श्रीवास्तव
इल्तिफातगंज,अंबेडकरनगर।नगर पंचायत इल्तिफातगंज वार्ड नंबर एक आजाद नगर नाले के ऊपर निर्माणाधीन मार्केट विवादों से घिरता हुआ नजर आ रहा है।इस मामले में नाराज दर्जनों नगर पंचायत वासियों ने हस्ताक्षर युक्त एक शिकायती प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री, डीएम ,नगर विकास मंत्री को दिया है। प्रार्थना पत्र में निर्माणाधीन मार्केट का पैसा डकारने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है।शिकायत करने वाला भारतीय जनता पार्टी का पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लव कुश पांडेय हैं।
आजाद नगर वार्ड के दर्जनों वासियों ने आरोप लगाया है कि दुकान का रास्ता पूरब तरफ दिया गया है। रास्ते की पश्चिम नगर पंचायत अध्यक्ष का पैतृक 500 मीटर भूमि है, जबकि उक्त नाला बरसात के मौसम में पूर्ण रूप से भर जाता है और ऊपर से बहता है। वर्तमान में नाला पूर्ण रूप से भरा है। पानी की निकासी सही रूप से नहीं हो पा रही है। बरसात आते ही नगर में जलभराव उत्पन्न हो जाएगा। खटकाना बस्ती में आपदा बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
No comments so far.
Be first to leave comment below.