भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश:डा. नीलकंठ तिवारी भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश:डा. नीलकंठ तिवारी
अयोध्या/ उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आज मुख्य कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य... भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश:डा. नीलकंठ तिवारी

अयोध्या/ उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आज मुख्य कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 4 वर्ष पूरे किये है। 4 वर्ष पूर्व प्रदेश में विकास नाम की कोई संस्कृति नही थी, चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। चाहे वह विकास का कार्य, निर्माण का कार्य, कल्याणकारी योजनाओं का, नौकरी देने का कार्य, नियुक्ति देने का कार्य कहीं भी सभी में भ्रष्टाचार से बचा नही था, पर हमारी सरकार आते ही इस पर अंकुश लगायी। सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास लेकर कार्य करने वाली सरकार प्रत्येक दिन नया-नया रिकार्ड स्थापित कर रही है। धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन के क्षेत्र में पिछली सरकार में कोई ऐसा कार्य नही हुआ है, सरकार ने अयोध्या जैसे सांस्कृतिक, धार्मिक महत्व को विवाद का केन्द्र बना दिया था। प्रभारी मंत्री ने 4 वर्ष सरकार के पूरे होने पर इतने कम समय में कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। प्रभारी मंत्री का स्वागत विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, रूदौली रामचन्द्र यादव, मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ, गोसाईगंज इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू, बीकापुर श्रीमती शोभा सिंह चैहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव आदि ने स्वागत किया।
इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या के विकास के लिए कई योजनाएं एवं निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है। जो विश्व में अयोध्या को सबसे बड़े धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे। अयोध्या विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने वर्तमान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों एवं पिछड़ों के लिए चलायी जा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुये कहा कि जो विगत 70 सालों में नही हुआ उसे केन्द्र एवं प्रदेश ने 4 साल में कर दिखाया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर इतने कम समय में भव्य समारोह आयोजित करने में सभी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम के शुभारम्भ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *