

व्यक्तित्व विकास के सिखाएं गुर
अयोध्याजिलेराज्य March 18, 2021 Times Todays 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विज्ञान संस्थान के शारीरिक शिक्षा विभाग में संचालित सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के चैथे दिन आज 18 मार्च, 2021 को परिसर के प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डॉ0 तरुण सिंह गंगवार ने बी. पी. एड. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को नेतृत्व कौशल विकास के गुर सिखाएं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए व्यक्तित्व विकास का होना जरूरी है। इसके न होने से स्वयं का विकास नही कर सकते है। खेलों में निरन्तर अभ्यास करते रहने से नेतृत्व क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। डॉ0 तरुण ने छात्रों के बीच नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए मानसिक एवं तार्किक खेल कौशल का अभ्यास कराया। इसके लिए छह-छह छात्रों का समूह बनाकर नेतृत्व क्षमता की पहचान कराई। उन्होंने छात्रों को बताया कि व्यक्तित्व विकास के लिए परिधानों का भी अपना महत्व है। इसके माध्यम से भी व्यक्ति के अन्दर मनोवैज्ञानिक ढंग से बदलाव आता एवं विश्वास पनपता है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिविर के संयोजक डॉ0 अर्जुन सिंह ने बताया कि खेल के क्षेत्र में छात्रों के अन्दर व्यक्तित्व का विकास एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में छात्रों को उनके नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में विभाग की मोहिनी पांडेय ने अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल कुमार राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ.प्रतिभा त्रिपाठी, स्वाति उपाध्याय, संघर्ष सिंह, देवेंद्र कुमार वर्मा सहित प्रशिक्षण शिविर में छात्र और छात्राएं उपस्थित रही।
No comments so far.
Be first to leave comment below.