


अयोध्या/ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 330ए जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन हेतु भूमि अर्जन की अद्यावधिक स्थिति की समीक्षा की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग में विभिन्न तहसीलो के आने वाले कुल 37 ग्रामो में 7.646 हे0 सरकारी व 32.258 हे0 निजी भूमि कुल मिलाकर 39.942 हे0 भूमि के अर्जन हेतु भू स्वामियों के खाते गाटा के अनुसार अंश निर्धारण स्ट्रक्चर के मूल्यांकन आदि ने प्रगति की स्थिति की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारियो को प्रतिकर भुगतान हेतु, प्रभावित सभी भू-स्वामियो का गाटाध्खाते के अनुसार अंश निर्धारण के कार्य को 04 जुलाई 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसी के साथ जिलाधिकारी ने स्ट्रेक्चर के मूल्यांकन के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, सभी संबंधित उप जिलाधिकारियो, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.