

पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र अधिकतम 1 सप्ताह के अंदर जारी करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी
अम्बेडकर नगरजिले March 16, 2021 Times Todays News 0

रिजवान खान
अंबेडकर नगर
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में e-district पोर्टल पर जारी होने वाले प्रमाणपत्रों आय प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र की समीक्षा बैठक की गई। निर्धारित समय सीमा के ऊपर लंबित पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र अधिक संख्या में लंबित पाया गया ।जिसमें सहायक विकास अधिकारी भियाव में 60, जहांगीरगंज में 71, अकबरपुर में 267 ,बसखारी में 189 तथा कटेहरी में 88, भीटी में 27 पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबित प्रमाण पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अंदर जारी करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र अधिकतम 1 सप्ताह के अंदर जारी करना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मौके पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार , जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी,समस्त उपजिलाधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.