

आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई
अयोध्याजिलेराज्य March 15, 2021 Times Todays 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत आज 15 मार्च, 2021 को ‘‘ मिशन शक्ति के लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति हेतु नारी शिक्षा एक प्रबल माध्यम‘‘ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई वक्ता का0सु0 साकेत पी0जी0 कालेज शिक्षा विभाग की डाॅ0 शिखा वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान तभी सफल होगा जब नारी शिक्षित हांेगी। शिक्षा मानसिक तौर पर मजबूत करती है। शिक्षा से सन्तुलित भोजन की जानकारी और भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने के लिए सम्बल प्रदान करती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी शिक्षा के कारण समझना आसान होगा। शिक्षा व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करती है। कार्यक्रम अध्यक्षता सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के शिक्षित होने से देश सशक्त होगा। इन्हे आगे बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना होगा। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मसुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में सेल की सहसमन्वयक डाॅ सिंधु सिंह ने अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है। वेबिनार का संचालन सेल की सदस्या डाॅ प्रतिभा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डाॅ. अशोक राय, डाॅ अजय कुमार सिंह, डाॅ सरिता द्विवेदी, इं0 मनीषा यादव, डाॅ महिमा चैरसिया, नीलम मिश्रा, वल्लभी तिवारी सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र व छात्राएं आॅनलाइन जुड़ी रही।
No comments so far.
Be first to leave comment below.