

भगवान ने इन्द्र का मान मर्दन किया
अयोध्याजिले March 15, 2021 Times Todays 0

गोसाईगंज अयोध्या। स्थानीय रखौना, हैदरगंज (बबुरा गांव) में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन राममहंत दूबे एवं मनोकर्णिका दूबे के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पंडित राधेश शास्त्री महाराज ने भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन करते हुए कहा कि कृष्ण के जन्म होने के बाद कंस ने उनको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेष बदलकर भगवान श्री कृष्ण को जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्री कृष्ण उस राक्षसी पूतना का उद्धार कर देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इन्द्र का पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज का पूजन करने की बात कहते हैं। इन्द्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं भगवान ने पल भर का मान भंग किया। इस प्रकार भगवान ने इन्द्र का मान मर्दन किया।लीला के उपरांत गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम सर्राफ हैदरगंज, एवं भाजपा विधायक दल के प्रतिनिधि श्री मनोकर्णिका दूबे भी श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए कथा स्थल पर पहुंच कर कथा का आनंद लिया एवं कथा वाचक पंडित राधेश शास्त्री जी को साल और साफा भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.