मेरी कलम से: बैनर पोस्टर वालों की लॉटरी खुल गई है मेरी कलम से: बैनर पोस्टर वालों की लॉटरी खुल गई है
सूर्यभान गुप्त चलिए शुरू होते हैं चुटकुले से। राशि से कुछ नहीं होता साहब। कन्या राशि वाले बिना कन्या के घूम रहे हैं। और... मेरी कलम से: बैनर पोस्टर वालों की लॉटरी खुल गई है

सूर्यभान गुप्त

चलिए शुरू होते हैं चुटकुले से। राशि से कुछ नहीं होता साहब। कन्या राशि वाले बिना कन्या के घूम रहे हैं। और सिंह राशि वालों को कुत्ते दौड़ा रहे। एक सर्वे में पता लगा है पतियों को पीटने में पत्नियों का तीसरा नंबर है। प्रधानी में बड़ा जोर चल रहा है। बैनर पोस्टर वालों की लॉटरी खुल गई है। प्रधानी में अगर आप किस्मत लड़ाना चाहते हैं तो स्वागत है। किस्मत अच्छी हुई तो लॉटरी लग जाएगी। नहीं तो……….। वैक्सीनेशन शुरू हो गया ।किसी भी भ्रम में ना पड़ें ।और वैक्सीनेशन करा ले। आइए घूमते हैं दवा के बाजार में। ब्लड प्रेशर की दवा ₹14 की बाजार में आती है। प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना में ₹2 की। गैस की दवा ₹2 गोली। बाजार में ₹10। सवाल इतना फर्क क्यों है। चलिए कुछ और देखते हैं दिल्ली में सिखों ने बगैर किसी सहायता के एक डायलिसिस सेंटर बना दिया। बगैर किसी चंदे अथवा दान से और मजे की बात फ्री। इतना ही नहीं यहां पर गरीबों के एमआरआई सीटी स्कैन फ्री हो रहा है।बाकी ₹50 साधारण व्यक्ति के लिए।   जबकि बाजार में 5000 ₹6000 लगता है। आइए जयपुर चलते हैं। वहां एक महिला का नाम है सुनीता शर्मा। उसके देवर प्रभु दयाल की किडनी खराब थी। पहले एक किडनी भाई ने दान कर दी थी। दूसरे भी भी खराब हो गई। भाभी जो मां समान होती है। उसी भाभी माने किडनी दान करके प्रभु दयाल की जिंदगी बचाई। किसे कहते हैं महिला शक्ति। चलते हैं फिर मिलेंगे। चलते चलते बता दे मेरी राशि भी सिंह है।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *