

कोविड वैक्सीनेशन में जागरुक करने हेतु लगाया गया कैम्प
अयोध्याजिलेराज्य March 13, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या, 13 मार्च। कोविड वैक्सीनेशन हेतु आने वाले लोगो की सहायता व जागरुकता के लिए सांसद लल्लू सिंह के सौजन्य से जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज, श्रीरामचिकित्सालय में कैम्प लगाया। यहां आने वाले लोगो को वैक्सीनेशन हेतु रजिस्टेशन के साथ इसकी आवश्यकता के विषय मे जानकारी दी गयी। चारों चिकित्सालय में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। सांसद लल्लू सिंह ने महानगर जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ चारों कैम्पों का उद्घाटन किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि दुनिया के कई विकसित देश कोविड-19 की वजह से दिक्कतों में आ गये परन्तु प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कोविड वैक्सीनेशन हेतु लोगो को कार्यकर्ता जागरुक करें। चारो चिकित्सालयों में कैम्प लगाया गया है जिससे लोगो की दिक्कते दूर होने के साथ उनके मन में मौजूद सवालों का जवाब भी मिल सके। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आम जनता कोविड-19 के खतरे से बाहर निकलाने के लिए सरकार द्वारा किये गये प्रयासों की विदेशों में सराहना हो रही है। उत्तर प्रदेश ने इसमें बड़ा योगदान दिया है। कोविड वैक्सीशन लगातार चल रहा है जिसको लेकर आम जनता में उत्साह है। जिला चिकित्सालय में महानगर सांसद प्रतिनिधि मनमोहन जायसवाल, बुद्धिपाल प्रजापति, अनिल सिंह, जय सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, महिला चिकित्सालय में अशोक द्विवेदी, शकुन्तला त्रिपाठी, स्मृता तिवारी, आशा गौड़, मेडिकल कालेज में बाबू राम यादव, अरविंद पाण्डेय, यतीन्द्र सिंह, श्रीराम चिकित्सालय में डा राकेश मणि त्रिपाठी, दुर्गेश पाण्डेय, रमाकांत विश्वकर्मा कैम्प प्रभारी के रुप में मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.