

संसार का कल्याण करने के लिए अवतार लेते है भगवान:राधेश शास्त्री
अयोध्याजिलेराज्य March 13, 2021 Times Todays News 0

गोसाईगंज अयोध्या। स्थानीय बबुरा गांव, हैदरगंज में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन राममहंत दूबे एवं मनोकर्णिका दूबे के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक पंडित राधेश शास्त्री महाराज ने वामन जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित से शुकदेव कहते हैं कि संसार का कल्याण करने के लिए भगवान अवतार लेते है। जब-जब धर्म की हानि होती है। तब सज्जनों का कल्याण और राक्षसों का वध करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने चौपाई सुनाते हुए कहा कि जब-जब होई धर्म की हानि, बाढहि असुर अधम अभिमानी, तब-तब धरि प्रभु मनुज शरीरा, हरहि कृपा निज सज्जन पीरा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जेल में वासुदेव के यहां अवतार लेकर संतों व भक्तों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने अपने अंदर बुराई विद्यामान न रहे इसके लिए संतों का सत्संग का मार्ग बताया। भगवान श्रीराम की मर्यादा और श्रीकृष्ण को तब समझोगे जब राममय बनोगे। जब भक्ति मार्ग में भक्त लीन रहता है तब प्रभु दर्शन होते हैं। अंत में कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म लीलाओं का वर्णन के साथ सुंदर भजन पर महिलाओं ने श्री कृष्ण जन्म पर नृत्य किया बड़े- बूढ़े, बच्चे-नौजवान कृष्ण के सुंदर भजनों में झूम उठे, बच्चों को गुब्बारे, खिलौने बांटे गए, एवं पुष्पों की वर्षा की गई, इसी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तमाम मार्मिक प्रसंग सुनाए। कथा के मुख्य यजमान राममहंत दूबे व गांव के हजारों की सख्या में महिला पुरुष व बच्चे कथा का रसपान दोनों समय दिन में 2 बजे से 5 बजे तक एवं शाम 7 बजे रात्रि 10 बजे तक कथा के रसपान का आनंद ले रहे हैं।
No comments so far.
Be first to leave comment below.