

इकबाल मुस्तफा को श्रद्धांजलि अर्पित की
अयोध्याजिलेराज्य March 10, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता,पीसीसी सदस्य,पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं फैजाबाद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सिविल लाइन निवासी इकबाल मुस्तफा का सोमवार को निधन हो गया। हर दिल अजीज अपने प्रिय नेता के निधन पर शोकाकुल अयोध्या कांग्रेस जनों ने कार्यालय कमला नेहरू भवन में श्रद्धांजलि सभा कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजनों को साहस और शक्ति देने की कामना की। शोक सभा में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,पूर्व विधायक माधव प्रसाद, एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,केके सिंहा,उग्रसेन मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,शिव पूजन पाण्डेय,मुनीर अहमद खान,घनश्याम त्रिपाठी,रणजीत सिंह,अब्दुल हकीम,दिनेश यादव,तारिक रुदौलवी,उमेश उपाध्याय,महमूद अहमद,आरिफ आब्दी,बिलाल अंसारी,श्री निवास शास्त्री,रजनीश शर्मा,राकेश तिवारी,अशोक कन्नौजिया,मोहम्मद अहमद टीटू,मोहम्मद आरिफ आदि लोग मौजूद रहे।पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने इकबाल मुस्तफा के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा मेरा एक बेहतरीन दोस्त और भाई,एक जिन्दादिल और बेबाक इंसान चले गए जिसकी भरपाई होना बहुत मुश्किल है
No comments so far.
Be first to leave comment below.