नारी के सम्मान से ही बढ़ेगा का देश का गौरव : डीएम नारी के सम्मान से ही बढ़ेगा का देश का गौरव : डीएम
डॉ ए एस विशेन/ प्रेम प्रकाश (कुशीनगर कार्यालय) नारी के सम्मान से ही बढ़ेगा का देश का गौरव-डीएमजनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50... नारी के सम्मान से ही बढ़ेगा का देश का गौरव : डीएम

डॉ ए एस विशेन/ प्रेम प्रकाश

(कुशीनगर कार्यालय)

नारी के सम्मान से ही बढ़ेगा का देश का गौरव-डीएमजनपद के उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को किया गया सम्मानितजनपद में ’’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ का आयोजन कलेक्ट्रेट हाल में बड़ी धूमधाम से किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि ने किया। उक्त अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान से ही स्वस्थ व सुदृढ़ समाज की कल्पना की जा सकती है। समाज में महिलाओ की बराबरी की भागीदारी होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए हम सबका दायित्व है, उन्होने कहा कि महिला ही समाज की जननी है इसलिए महिलाओ और बेटियो को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया मा0 योगी आदित्यनाथ कृत संकल्पित है। उन्होने कहा कि नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए उनके अधिकारो के बारे में उनको जागरूक करें ताकि वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे आकर उत्कृष्ट कार्य कर गांव, जिले, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें, इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी जाय। उन्होने कहा कि सरकार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 181 महिला हेल्पलाइन 1090 वुमेन पावर लाइन का संचालन कर रही है यदि उन्हे कोई समस्या है तो वे बेझिझक बताएं निश्चित ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों/ अध्यापिकाओं, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष यू0पी एग्रो बाल्टी बाबा ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता में ये कार्यक्रम है। बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है लेकिन जरूरत इस बात की है कि बिना भेद-भाव के उन्हें भी पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाया जाए। महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी और आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रदेश सरकार ’’मिशन शक्ति’’ नारी सुरक्षा, नारी सम्मान का जो संकल्प लेकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है, इससे निश्चित ही बालिकाओं एवं महिलाओ के जीवन स्तर में बदलाव आयेगा और वे पढ़-लिख कर आगे बढ़ेंगी तथा अपने घर के साथ-साथ समाज, गांव, मोहल्ला एवं जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि मेहनत से ही हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसलिए महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना अति आवश्यक है अभी भी अज्ञानता के अभाव में बहुत लोग अपने बेटी बेटो में भेद भाव करते है जो चिन्ता का विषय है इसके लिए लोगोें को अब जागरूक करना होगा कि अब वे बिना भेदभाव के अपने बेटियों को भी शिक्षित करके आगे बढ़ाये। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढेगा इन्होने कहा कि लोगो में जो बेटा और बेटी में असमानता की भावना है उस भावना को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा और यह बताना होगा कि बेटिया भी बेटो से किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। सिर्फ उन्हें बिना भेदभाव के उन्हें शिक्षित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जिले में बाल विवाह का प्रचलन है जों चिंता का विषय है इसलिए जनपदवासियों को यह भी संकल्प लेना होगा कि हम अपने बेटियों का बाल विवाह नही करेगे और बिना भेदभाव के शिक्षित करके उन्हे आगे बढ़ायेगे और बेटियों और महिलाओ का सम्मान करेगे। उन्होने बताया कि मिशन शक्ति अभियान जनपद के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है इसलिए लोग अब जागरूक हो तथा अपनी बेटियों को खूब पढ़ाये लिखाएं और आगे बढ़ाये और यह भी संकल्प ले कि हम अपनी बेटियों का बाल विवाह कदापि नही करेंगे। नारी आदि काल से ही पूजनीय रही है इस लिए हम सभी को भी हमेशा नारी का सम्मान करना चाहिए, इससे निश्चित ही हमारे घर के साथ-साथ हमारा गांव, समाज का विकास होगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम एवं उनके वक्तव्य का सजीव प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को दिखाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में उक्त कार्यक्रम में बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र, साफाइ आयोग के उपाध्यक्ष आदि द्वारा भी सम्बोधन किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक पड़रौना के प्रतिनिधि श्री राम कुशवाहा,पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंहः,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, डीडीओ, डीआईओएस, बीएसए, डीपीओ, जिला प्रोवेशन अधिकारी, प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारी गणसहित अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारी, तथा काफी तादाद में बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रही।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *