


डॉ ए एस विशेन / प्रेम प्रकाश
(कुशीनगर कार्यालय)
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने दिनाक 10 मार्च से चलने वाले आयुष्मान पखवाड़ा के सम्बंध में समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी को प्राप्त सूची अनुसार सत्यापन कराते हुए स्थानीय स्तर पर ही गोल्डन कार्ड वनवाये जाने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया की जनपद में साढ़े ग्यारह लाख कार्ड के सापेक अभी तक मात्र ढाई लाख ही कार्ड बने हैं जिसके लिये ये विशेष अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड हेतु अब किसी तरह का शुल्क नही लिया जाना है सरकार द्वारा वाहन किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान के सफल संचालन हेतु सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी को उपलब्ध सूची का सत्यापन करते हुए मौके पर कार्ड बनवाये जाने का निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.