

जीनोम प्रभाव का अध्ययन महत्वपूर्णः प्रो. योगेंद्र सिंह
अयोध्याजिलेराज्य March 8, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 25 वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह के तहत आज 08 मार्च, 2021 को माइक्रोबायोलाॅजी विभाग में ‘‘इंपैक्ट ऑफ बैक्टीरियल जींस एंड जीनोमस आन आवर लाइव‘‘ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। व्याख्यान को संबोधित करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो0 योगेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न जीवो के जीन एवं उनके जीनोम का प्रभाव उनकी शारीरिक संरचना एवं क्रियाकलापों पर कैसे पड़ता है। उन्होंने बताया कि मनुष्य का जीनोम 3 गीगा बेस का होता है वहीं चूहे का जीनोम मनुष्य के जीनोम से मात्र 0.2 गीगा बेस छोटा होता है, परंतु दोनों के आकार में कई हजार गुने का अंतर होता है। ऐसा उसमें पाए जाने वाले जीन के अवयवों के क्रम के कारण होता है।
कार्यक्रम में माइक्रोबायोलाॅजी विभागाध्यक्ष प्रो0 शैलेंद्र कुमार ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार का व्याख्यान छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। माइक्रोबायोलाजी के क्षेत्र में हो रहे शोध कार्य से मानव जीवन को सहज एवं सुरक्षित बनाने में बड़ा परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। कार्यक्रम के अंत में प्रो0 राजीव गौड़ ने अतिथि प्रो0 योगेंद्र सिंह को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो0 नीलम पाठक, डॉ0 वंदना रंजन, डॉ0 सीपी श्रीवास्तव, डॉ0 रंजन सिंह, डॉ0 मणिकांत त्रिपाठी, डॉ0 प्रदीप सिंह, डॉ0 पंकज सिंह, अनुराग सिंह एवं डॉ0 आशुतोष त्रिपाठी सहित विभाग, जैव रसायन एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.