

धूमधाम से निकलेगी शिव बरात
अयोध्याजिलेराज्य March 8, 2021 Times Todays News 0

गोसाईगंज अयोध्या। स्थानीय नगर के शगुन मैरिज हॉल से 11 मार्च शिवरात्रि के शुभ अवसर पर दिन में 4 बजे हाथी घोड़े बैंड बाजों के साथ भगवान शिव जी का बरात बड़ी ही धूमधाम से निकाला जाएगा। वही अबकी बार भगवान शिव जी के बरात में एक गरीब कन्या का विवाह करवाया जायेगा। यह जानकारी नगर के समाजसेवी हनुमान सोनी ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ का बरात निकाला जाएगा जिसमें अबकी बार गोसाईगंज अंकारीपुर की शालू व अयोध्या के पंकज का विवाह भी होगा इसका सारा खर्चा शिव परिवार उठाएगा। विवाह रामगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के निकट शिव जी के मंदिर पर होगा। विवाह की संपूर्ण व्यवस्था समाजसेवी हनुमान सोनी व रामगंज निवासी ओम प्रकाश जायसवाल तथा शिव परिवार के सदस्य वा जनता के सहयोग से शिव बारात निकाली जाती है। बरात रामगंज पहुंचने पर वहां भगवान भोलेनाथ बाबा का दिव्य भंडारा भी चलता है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.