


अभिषेक साही
कुशीनगर/ सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने कसया के बेलवा दुर्गाराय में निर्माणधीन शिव मंदिर का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा मंदिर को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।उक्त अवसर पर जिला संयोजक हियुवा चमन यादव ,जिलाध्यक्ष हियुवा संजय सिंह मुन्ना ,जिलामंत्री भाजपा जय प्रकाश शाही,निखिल उपाध्याय, जिला महामंत्री हियुवा फुलबदन कुशवाहा, संतोष तिवारी ,अविनाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।सोमवार को जनपद कुशीनगर के हेतिमपुर घाट पर पूर्व विधायक स्व सुरेंद्र शुक्ला के अंतिम संस्कार में सम्मलित होते हुए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने गहरा शोक ब्यक्त किया।उन्होंने स्व शुक्ला के निधन को अपूर्णीय क्षति बताई साथ ही कसया विधानसभा के नटवालिया ग्राम में भाजपा नेता सुधीर राव के पिता के निधन की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.