जहां नारियों की पूजा होती है वही देवताओं का निवास होता है :वेद प्रकाश जहां नारियों की पूजा होती है वही देवताओं का निवास होता है :वेद प्रकाश
हमारे देश में प्राचीन काल से महिलाओं का आदर किया जाता रहा है जो एक कहावत के रूप में आज भी चरितार्थ है जिसमें... जहां नारियों की पूजा होती है वही देवताओं का निवास होता है :वेद प्रकाश

हमारे देश में प्राचीन काल से महिलाओं का आदर किया जाता रहा है जो एक कहावत के रूप में आज भी चरितार्थ है जिसमें कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वही देवताओं का निवास होता है इसी धारणा को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश में कार्य किया जा रहा है जो फलीभूत भी हो रहा है उक्त उद्गार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अवंतिका होटल के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया

     उन्होंने कहा कि वैदिक काल में ईश्वर ने संसार की सर्वोच्च शक्ति नारियों को प्रदान किया है जैसे शक्ति चाहिए तो दुर्गा जी विद्या चाहिए तो सरस्वती जी धन  चाहिए तो लक्ष्मी जी की आराधना करनी पड़ती है सभी कार्यो में महिलाओं को प्रथम स्थान दिया गया है जैसे सीताराम आदि हमे इन्हीं परंपराओं को कायम रखकर  देश और समाज को आगे बढ़ाना होगा क्योंकि महिलाएं देश के कर्णधार हैं महिलाओं ने अपनी विभिन्न रूपों मां बेटी बहू बहन की सर्वोत्तम भूमिका निभाते हुए  समाज को नई दिशा दिया है 

    मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्य रूप से चिकित्सक नेशनल खिलाड़ी सुरक्षाकर्मी अध्यापक अधिवक्ता सफाई कर्मी एवं नर्स आदि 15 महिलाओ को सर्वोच्च सेवा के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया द्य

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *