नारी सशक्तिकरण  मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को रुदौली में छात्राओं को किया जागरूक नारी सशक्तिकरण  मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को रुदौली में छात्राओं को किया जागरूक
राजेश मिश्रा अयोध्या रुदौली प्रदेश में चल रहे नारी सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को रुदौली में छात्राओं को जागरूक किया गया।... नारी सशक्तिकरण  मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को रुदौली में छात्राओं को किया जागरूक

राजेश मिश्रा

अयोध्या

रुदौली प्रदेश में चल रहे नारी सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के तहत गुरुवार को रुदौली में छात्राओं को जागरूक किया गया। अफसरों ने सीबीएसई विद्यालय में छात्राओं के साथ जागरूकता सेमिनार किया। रुदौली तहसील अंतर्गतएलएसडीपी पब्लिक स्कूल गौरियामऊ में तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह व सीओ डॉ धर्मेन्द्र यादव की उपस्थिति में योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसमे छात्राओं को संबोधित करते हुए तहसीलदार रुदौली ने सुरक्षा का मंत्र दिया।राजस्व विभाग द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए तहसीलदार महोदया ने बताया कि 8 मार्च महिला दिवस पर सभी महिलाओं को फ़्री में खतौनी दी जाएगी। महिलाओं और छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न परिस्थितियों में मदद के लिए जागरूक करते हुए तहसीलदार ने तमाम जानकारियां साझा कीं। सीओ रुदौली डॉ धर्मेन्द्र यादव ने महिलाओं एव बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए उपायों पर चर्चा की। उन्होंने ऐसे अपराधों को छिपाने को अपराधियों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया। सेमिनार में शामिल शिक्षिकाओं और छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, वूमन पावरलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, चाइल्डलाइन, स्वास्थ्य और एंबुलेंस सेवा आदि के नंबर बताते हुए इनसे मदद हासिल करने का तरीका बताया ।स्कूल की नंदिता मिश्रा,मुस्कान, सान्वी अग्रवाल,पूजा शर्मा,याजदा फ़ातिमा सहित कई छात्राओं ने मिशन शक्ति पर अपनी कविताएं सुनाईं। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर विचार रखे।स्कूल के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश पाठक ने विद्यालय में संचालित सेक्सुअल हैरेसमेंट व पॉक्सो की कमेटी की जानकारी उपस्थित अधिकारियों को दी साथ ही विद्यालय द्वारा छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस वर्ष विद्यालय की ओर से साहसिक कार्य के लिए कक्षा 10 की छात्रा श्रेस्टिका सिंह को उपस्थित अधिकारियों ने रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सरिता सिंह ने किया।इस दौरान कोतवाल रुदौली कुलदीप तिवारी,राजस्व निरीक्षक राम केवल यादव,अभिभावक रवि गुप्त,उपप्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी,रंजीत शर्मा,ताहीन तरन्नुम,सलोनी सिंह,वंदना सिंह,सुकन्या शुक्ल,रीना गुप्ता,कृष्णा तिवारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।*श्रेस्टिका सिंह को दिया गया रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार*विद्यालय की ओर से कक्षा 10 की छात्रा श्रेस्टिका सिंह को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।इस छात्रा ने अपनी मां के देहांत होने के बावजूद विद्यालय से अवकाश नही लिया व गंभीरता का परिचय देते हुए अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए और बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *