

अध्यापक में अध्यापकत्व होना चाहिए
अयोध्याजिलेराज्य March 6, 2021 Times Todays News 0

कामेश मणि पाठक
अध्यापक में अध्यापकत्व होना चाहिए।
विषय वस्तु का आधार रूप तत्व होना चाहिए।।
अध्यापक की पवित्र प्रवृत्ति होनी चाहिए।
पवित्र प्रवृति ही उसकी प्रकृति होनी चाहिए।।
प्रकृति में शिक्षक के सरलता होनी चाहिए।
सरलता के साथ ही सरसता होनी चाहिए।।
सरसता में कर्मण्यता का भाव दिखना चाहिए।
कर्तव्यपरायणता का स्वभाव दिखना चाहिए।।
“काम-क्रोध-मद-लोभ का त्याग होना चाहिए।
कुंठित प्रवृतियों का परित्याग होना चाहिए।।
अपने देश की संस्कृति का भी ज्ञान होना चाहिए।
वर्तमान स्थिति का भी संज्ञान होना चाहिए।।
शिष्य को शिक्षा के संग दीक्षा भी देनी चाहिए।
अंततः शिक्षक को परीक्षा भी लेनी चाहिए।।
शिक्षक को अपने पद का स्वभिमान होना चाहिए।
“सर्वत्र-सर्वथा उसका सम्मान होना चाहिए”।।
No comments so far.
Be first to leave comment below.