

ठेले पर बाइक और गैस सिलेंडर लादकर लगाए सरकार विरोधी नारे
अयोध्याजिलेराज्य March 3, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या 3 मार्च 2021। घरेलू सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल व खाद्य सामानों के लगातार मूल्य वृद्धि के खिलाफ आज महानगर समाजवादी पार्टी अयोध्या ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ठेले पर बाइक और गैस सिलेंडर को लादकर सरकार विरोधी नारे लगाए। रीडगंज चैराहे पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक के बाद पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर यह प्रदर्शन समाप्त किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकारों पर निशाना साधते हुए दोनों ही सरकारों को जनविरोधी बताया। पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में करोना महामारी के कारण तकरीबन 1 वर्ष से आम जनता का व्यापार काम धंधा समाप्त हो चुका है, जनता इस विपरीत परिस्थिति से अपने को उबारने का प्रयास कर रही है तो वही दूसरी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं तो डीजल के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि किसान खेती की ओर ध्यान नहीं लगा पा रहा है, यही नहीं आम जनमानस इस सरकार की महंगाई से इस कदर परेशान है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि इस जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके बगैर समस्या का निदान संभव नहीं है, ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पर विश्वास कर जनता को इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से निराश और हताश जनता अब समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार को आईना दिखाया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचन्द यादव, नन्दू गुप्ता, सूरज वर्मा, नागेश्वर कोरी, तरजीत गौड़, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, मनोज जायसवाल, पार्षद हाजी असद, सचिव जसवीर सिंह सेठी, राजू यादव, मोहम्मद सुहेल, पूर्व प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू, सयुस जिला महासचिव शारिब हुसैन, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज यादव, महासचिव अपर्णा जायसवाल, अनिल यादव, मंजीत यादव, रिजवान हसनैन, जगत नारायण यादव, अर्जुन यादव सोमू, इरशाद, रामभवन यादव, विशाल पाल टिंकू, औरंगजेब खान, इश्तियाक खान, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष आसिफ चाॅंद, लकी सिद्दीकी, इमरान खान, आकिब खान, शहनवाज खान शेखू, इंतजार, सयुस महानगर अध्यक्ष असलम पठान, महासचिव प्रवीण राठौर, शादमान खान, माजिद खान, तरजीत गौड़, विकास तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, जावेद पानू, ओरौनी पासवान, ननकन यादव आदि मौजूद थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.