कण कण में वास करते हैं भगवान: राधेश शास्त्री कण कण में वास करते हैं भगवान: राधेश शास्त्री
गोसाईगंज अयोध्या/ स्थानीय नगर के कृपा जायसवाल वाटिका टेढ़िया गली  में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन के पांचवें दिन भगवान कृष्ण... कण कण में वास करते हैं भगवान: राधेश शास्त्री

गोसाईगंज अयोध्या/ स्थानीय नगर के कृपा जायसवाल वाटिका टेढ़िया गली  में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का आयोजन के पांचवें दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग अर्पित किया गया। कथावाचक पंडित राधेश शास्त्री ने कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि भगवान कण कण में वास करते हैं। भगवान  कृष्ण नन्ही सी उम्र में ही गाय की सेवा करने लगे थे। अपनी माता से गाय की सेवा की जिद करने लगे थे। हमें भी गाय की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा भगवान भाव के भूखे होते है
जो लोग नि:स्वार्थ भाव से पूजा पाठ करते हैं, उनकी वे खुद रक्षा करने चले आते हैं। जिंदगी में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। इंद्र ने घमंड किया था, भगवान ने उन्हें सही रास्ते पर लाया। इस दौरान श्रद्धालु भजन कीर्तन में झूमते रहे। कथा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित थीं। इससे पूर्व गोसाईगंज के पूर्व विधायक अभय सिंह कथा पंडाल में पहुंचकर कथा व्यास पं. राधेश शास्त्री को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। समाजसेवी हनुमान सोनी ने भी कथा व्यास राधेश शास्त्री के सिर पर सेहरा गले में रूपयों का माला शाल साथ में रामनामी वस्त्र देकर कर उनका स्वागत किया तथा आशीर्वाद लिया।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *