

साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया
अयोध्याजिलेराज्य March 2, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के द्वारा सहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए अयोध्या निवासी प्रमोदकांत मिश्र को साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया है। अयोध्या के हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में काम कर रहे प्रबुद्ध जनों ने इसको लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। लेखक व व्यापारी नेता विश्व प्रकाश रुपन ने बताया कि अयोध्या के रहने वाले प्रमोद कांत मिश्र को यह सम्मान मिलना खुशी का पल है। उनकी साहित्यिक यात्रा को आज हिन्दी संस्थान ने एक मुकाम दिया। उन्होने बताया कि साहित्य के उत्थान करने हेतु कार्य कर रहे प्रबुद्धजनों को इससे काफी सम्बल मिलेगा। सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल डा सूर्यकांत बाली समेत अन्य विद्वानों को बधाई देते साहित्य के विकास के लिए आगे भी उत्कृष्ट योगदान करने की कामना की गयी है। बधाई देने वालों मे मनोजकांत, डा रवि चेकचंदानी, ज्ञान प्रकाश सरल, शरद शर्मा शामिल रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.