संसार का कल्याण करने के लिए भगवान लेते हैं अवतार:  राधेश संसार का कल्याण करने के लिए भगवान लेते हैं अवतार:  राधेश
गोसाईगंज। अयोध्या। स्थानीय टेढ़ियागली भारती नगर में कृपा वाटिका में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन स्वर्गीय रामा कृष्णा कसौधन के पुत्र ओंकारनाथ... संसार का कल्याण करने के लिए भगवान लेते हैं अवतार:  राधेश

गोसाईगंज। अयोध्या। स्थानीय टेढ़ियागली भारती नगर में कृपा वाटिका में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन स्वर्गीय रामा कृष्णा कसौधन के पुत्र ओंकारनाथ कसौधन के तत्वाधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक राधेश शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित से शुकदेव कहते हैं कि संसार का कल्याण करने के लिए भगवान अवतार लेते। जब-जब धर्म की हानि होती है तब सज्जनों का कल्याण और राक्षसों का वध करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जेल में वासुदेव के यहां अवतार लेकर संतों व भक्तों का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने अपने अंदर बुराई विद्यामान न रहे इसके लिए संतों का सत्संग का मार्ग बताया। भगवान श्रीराम की मर्यादा और श्रीकृष्ण को तब समझोगे जब राममय बनो। जब भक्ति मार्ग में भक्त लीन रहता है तब प्रभु दर्शन होते हैं। अंत में कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म लीलाओं का वर्णन  के साथ सुंदर भजन पर महिलाओं ने कृष्ण जन्म पर नृत्य किया बड़े- बूढ़े, बच्चे-नौजवान कृष्ण के सुंदर भजन झूम उठे, बच्चों को गुब्बारे खिलोने बाटे गए, एवं पुष्पों की वर्षा की गई, इसी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तमाम मार्मिक प्रसंग सुनाए।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *