


अयोध्या। अयोध्या महोत्सव के मंच पर आयोजित सरस सलिल भोजपुरी सिने आवार्ड में बेस्ट एक्टर का खिताब प्रदीप पाण्डेय चिंटू को दोस्ताना के लिए व बेस्ट एक्ट्रेस का काजल राघवानी को मिला। बेस्ट एक्टर इन बायोपिक दिनेश लाल यादव व बेस्ट एक्ट्रेस बायोपिक आम्रपाली दूबे मुक्कदर का सिंकदर के लिए चुने गये। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या महोत्सव आज अपने विशाल स्वरुप में परिवर्तित हो गया है। विभिन्न परम्पराओं व महापुरुषों के बारे में जनसमान्य को अवगत कराने के साथ महोत्सव स्थानीय परम्पराओं को मंच भी प्रदान कर रहा है। अयोध्या व बस्ती एक दूसरे से जुड़े हुए है। रामजन्म हेतु पुत्रेष्टि यज्ञ बस्ती में हुआ था। आज यह महोत्सव केवल एक जनपद व प्रदेश तक सीमित न रहकर वैश्विक स्तर तक पहुंच गया है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। नोयडा में यमुना एक्सप्रेस वे के निकट एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। पूरे देश में अपनी प्रतिभा के माध्यम से लोगो को भावविभोर करने वाले भोजपुरी कलाकरों की अयोध्या में मौजूदगी सरकार की इसी मंशा को सम्बल प्रदान करेगी।
सिने अवार्ड कार्यक्रम की शुरुवात गणेश बंदना के माध्यम से प्रारम्भ हुई। फिल्मी सितारों को देखनें के लिए महोत्सव के प्रांगण में भारी भीड़ उमड़ी। भोजपुरी सितारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे पंडाल में उत्साह का संचार कर दिया। विभिन्न गीतों पर नृत्य व संगीत ने तालियों की गड़गड़ाहट पर पूरे माहौल को तब्दील कर दिया। महोत्सव में प्रवेश कर रहे भोजपुरी सितारों को देखने के लिए लोग दोनो तरफ कतार लगाकर खड़े थे। कई चक्र में पण्डाल में सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। अन्य एवार्ड पाने वालों में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा, बेस्ट डीओपी आर आर प्रिंस, बेस्ट चाइल्ड एक्टर ऋषिकेश त्रिपाठी, बेस्ट पापुलर एक्टर सपोटिंग अनूप अरोरा, बेस्ट राइजिंग एक्ट्रेस कनक यादव, बेस्ट इनवोशन इन इन्टरटेमेंट राहुल नेहरा, बेस्ट पार्श्व गायिका अलका झा, बेस्ट एक्ट्रेस इन सोशल इश्यू मूबी जुग जुग जिया हो ललनवा के लिए कनक पाण्डेय, बेस्ट डायरेक्टर कसम पैदा करने वाले के लिए संजय श्रीवास्तव को प्रदान किया गया। संचालन शुभम तिवारी व माही ने किया। इस अवसर पर प्रबन्धक इं रवि तिवारी, अरुण द्विवेदी, आकाश अग्रवाल, नाहिद कैफ, अनुजेन्द्र तिवारी, विजय यादव, विवेक पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, श्रुति श्रीवास्तव मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.