

शांति व सदभाव का प्रतीक है हिन्दू धर्म:इन्द्रेश
अयोध्याजिलेराज्य February 27, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। अयोध्या महोत्सव में बाबा सत्यनरायन मौर्य द्वारा प्रस्तुत राम आरती की मधुर ध्वनि ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आरएसएस राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य इन्द्रेश जी ने दीप प्रज्जवलन के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुवात की। महोत्सव की तरफ से अतिथियों को श्रीरामजन्मभूमि का माडल भेंट किया गया।
आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य इन्द्रेश जी ने कहा कि हिन्दू धर्म शांति व सदभाव का प्रतीक है। भगवान राम सबके है और सब राम के है। अयोध्या की संस्कृति को प्रसारित करते अयोध्या महोत्सव का आयोजन करने के लिए हरीश श्रीवास्तव व उनकी टीम बधाई की पात्र है। विशिष्ट अतिथि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि भगवान राम वैदिक धर्म एवं संस्कृति के आदर्श है। उनका जीवन एवं कार्यपद्धति वैदिक धर्म की मर्यादाओं के अनुरुप है। संसार के सभी लोगो के अनुकरणीय है। राम ने अपने आदर्श जीवन व व्यवहार से संसार के लोगो को धर्म व मर्यादा का पालन करने का संदेश दिया है। अयोध्या महोत्सव इसी संस्कृति व संस्कारों को सम्बल प्रदान कर रहा है। मुनि चिदानंद ने कहा कि दिव्य व भव्य अयोध्या का निर्माण वर्तमान में हो रहा है। हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति, सभ्यता, आदर्शो व परम्पराओं की जड़े आधुनिक परिवेश में लगातार कमजोर हो रही है। संस्कृति को संरक्षण प्रदान करने के साथ इसके प्रचार प्रसार का अभियान अयोध्या महोत्सव है। इस अभिनव अभियान से आम जनता को जोड़ने के प्रति हम संकल्पित है। इस अवसर पर महोत्सव के मुख्य संयोजक अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान, विभाग प्रचारक संजय, महानगर प्रचारक अनिल, प्रबन्धक रवि तिवारी, उपाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, सचिव नाहिद, कार्यक्रम प्रभारी अनुजेन्द्र तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, विवेक पाण्डेय, बृजमोहन तिवारी, श्रुति श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, ओमेश अग्रवाल मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.