

अभिभावकों एवं छात्राओं को दिलाई गई शपथ
अयोध्याजिलेराज्य February 27, 2021 Times Todays News 0

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर वीमेन ग्रिवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत 26 फरवरी, 2021 दिन शुक्रवार को देश में महिलाओं को उपलब्ध न्यायिक अधिकारों के विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता का0सु0 साकेत पी0जी0 कालेज के विधि विभाग के डाॅ0 अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के संविधान में महिलाओं संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। पश्चात भी समाज उनने अधिकारों को सुनिश्चित करने में असमर्थ रहा है। उन्होंने महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सिर्फ कानून को ही पर्याप्त बताया बल्कि उन कानूनों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सरकार व समाज को आगे आना होगा। आज वैश्विक पटल पर यह धारणा प्रबल हो गई है कि महिलाओं के अधिकारों का हनन एक प्रकार से मानव अधिकारों का हनन है। हमारे देश के नीति निर्माताओं ने महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों को स्थापित कर आदर्श समाज की परिकल्पना की थी। इसी कारण संवैधानिक संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी गई है।
वेबिनार की अध्यक्षता सेल की समन्वयक प्रो तुहिना वर्मा ने अभिभावकों एवं छात्रों को महिलाओं को आत्मसम्मान एवं सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाओं को उनके न्यायिक अधिकारों की जानकारी नहीं होती है। इसी कारण उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। अब यह आवश्यक हो गया है कि महिलाओं को उपलब्ध न्यायिक अधिकारों की जानकारी हो। सेल की सहसमन्वयक डा सिंधु सिंह ने बताया कि सेल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस में कई विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेल की सदस्या डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 सी के मिश्र, सेल के सदस्य डाॅ0 महिमा चैरसिया, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, इंजीनियर मनीषा यादव, श्रीमती नीलम मिश्रा, वल्लभी तिवारी सहित छात्र छात्राएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.